{"_id":"cc06e633a3dbf8d043266b789ff7ca24","slug":"rape-in-pratapgarh-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ चाकू के बल पर दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ चाकू के बल पर दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 May 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरवाजे पर सो रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने चाकू के बल पर रेप किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सत्रह वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात अपने दरवाजे पर चारपाई पर सो रही थी। बताया जाता है कि पड़ोस का एक युवक लगभग रात 11 बजे आया और किशोरी को चारपाई में बांध दिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को चाकू के बल पर शांत करा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो परिजन जागे।
चारपाई पर बंधी किशोरी को हाथ पैर खोला और उसकी हालत देख दंग रह गए। पीड़िता ने पड़ोसी युवक की करतूत बताई तो परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद पीड़ित के परिजन की तहरीर पर गांव के शिवबहादुर के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ सांगीपुर एमपी तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद इलाके के गांवों में दहशत का माहौल कायम है।