{"_id":"5bc3918fbdec2269637c1251","slug":"raising-money-for-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये देकर धर्मांतरण कराने का हल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये देकर धर्मांतरण कराने का हल्ला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुपये देकर धर्मांतरण करने और घरों में ईसा मसीह का कैलेंडर टांगने का हल्ला मचने पर रविवार को सांगीपुर इलाके में हडक़ंप मच गया। सांगीपुर पुलिस नौबस्ता गांव पहुंचकर छानबीन करने लगी। गांव के लोगों के जेठवारा इलाके में यीशु दरबार में जाकर प्रार्थना में शामिल होने की बात भी सामने आई।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता पूरे मुरली गांव के लोग रविवार को बड़ी संख्या में जेठवारा थाना क्षेत्र में पतुलकी में यीशु दरबार में शामिल होने गए थे। शाम को प्रार्थना शामिल होकर लोग लौटे तो तेजी से अफवाह फैली कि गांव के कई लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। कुछ ही देर में यह अफवाह आसपास के गांवों से होते हुए थाने तक जा पहुंची। धर्म परिवर्तन करने के साथ ही गांव में लोगों के घरों के भीतर हिंदू देवी देवताओं के स्थान पर ईसा मसीह के कैलेंडर टंागने की बात कही जाने लगी।
इसकी जानकारी मिलते ही सांगीपुर पुलिस नौबस्ता पहुंचकर छानबीन करने लगी। ग्रामीणों को लेकर पतुलकी गए टेंपो चालक से भी पुलिस ने पूछताछ की। उसके घर में दुर्गा प्रतिमा लगी हुई थी। पुलिस पूरे गांव में धर्म परिवर्तन की जानकारी करने लगी। एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि धर्म परिवर्तन की अफवाह को देखते हुए जांच करने के लिए थानाध्यक्ष को भेजा गया है। छानबीन के बाद ही सही बात सामने आएगी।