फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rain in pratapgarh

मनोरोगी महिला के साथ दुष्कर्म

Wed, 29 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Wed, 29 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
rain in pratapgarh
इलाके में आई एक मनोरोगी महिला के साथ मंगलवार की रात दरिंदे ने दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। हद तो तब हो गई जब सूचना के बाद भी पुलिस महिला की मदद को आगे नहीं आई। जेठवारा थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में दो दिनों से एक  30 वर्षीय मनोरोगी महिला टहल रही थी। मंगलवार की रात सूनसान इलाका देख एक पेड़ के नीचे बैठ गई। स्थानीय लोगों की मानें तो महिला के साथ रात में किसी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



 उसके शरीर पर कई जगह नाखून के खराेंच के निशान थे। बुधवार की सुबह अस्त-व्यस्त कपड़ों में खून से लथपथ महिला पेड़ के नीचे पड़ी थी। शौच को गई महिलाओं ने देखा तो घर में जानकारी दी। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बुधवार दोपहर तक महिला का कहीं इलाज नहीं हो सका। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। गांव के कई लोगों ने इसकी शिकायत एसपी से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed