फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   priosner attack to constable

सिपाही पर ब्लेड से हमला कर पेशी से भागा बंदी

Tue, 15 May 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 15 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
priosner attack to constable
crime
एफटीसी कोर्ट में पेशी से लौट रहे बंदी ने हाथ छुड़ाने के लिए सिपाही के हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया। पकड़ छूटते ही बंदी भागने लगा। लहूलुहान सिपाही ने हिम्मत नहीं छोड़ी और शोर मचाते हुए उसका पीछा करने लगा। सिपाही की शोर मचाने की आवाज सुनकर अधिवक्ता भी दौड़ पड़े और सिपाही ने बंदी को दबोच लिया।  
विज्ञापन


जिला कारागार से सोमवार को दहेज के लिए विवाहिता को जान देने के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी बंदी अयोध्या प्रसाद निवासी मानिकपुर को कोर्ट में पेशी पर दूसरे बंदियों के साथ लाया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे शेषन लॉकअप से बंदी अयोध्या को सिपाही मोहम्मद शमशाद एफटीसी कोर्ट में पेश करने ले गया था। न्यायालय में पेशी के बाद आरक्षी शमशाद उसे लेकर लॉकअप में लौटने लगा। अचानक सिपाही के दाहिने हाथ पर अयोध्या ने ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड लगते ही सिपाही जोर से चीख पड़ा। हाथ की पकड़ ढीली होते ही बंदी भागने लगा। यह देख लहूलुहान सिपाही हिम्मत नहीं हारा और भाग रहे बंदी का शोर मचाते हुए पीछा कर लिया। बंदी को भागता देख अधिवक्ताओं ने भी उसका पीछा कर लिया।
विज्ञापन


कचहरी परिसर में ही वकीलों की मदद से सिपाही ने उसे दबोच लिया। इसके बाद भाग रहे बंदी की लोगों ने खबर ली। दूसरे बंदी की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। बंदी को लॉकअप में बंद कर दिया गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। खबर भेजे जाने तक सिपाही ने कोतवाली पुलिस को घटना की बाबत तहरीर नहीं दी थी। बंदी के पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। एएसपी पूर्वी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही पर हमला करने वाले बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed