फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The death of a couple including uncontrollable truck son in the house

प्रतापगढ़: घर में घुसा बेकाबू ट्रक बेटे समेत दंपति की मौत

Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: The death of a couple including uncontrollable truck son in the house
हाइवे पर लगाया जाम - फोटो : प्रतापगढ़
 लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तिना गांव में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग के किनारे मंगलवार रात एक बेकाबू ट्रक घर में घुसने के बाद पलट गया। उसके नीचे दबने से अंदर सो रहे दंपति और उनके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर नारेबाजी शुुरू कर दी। पुलिस ने लाठियां पटककर बवाली लोगों को खदेड़ा। मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी ने लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। हादसे में घायल ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के तिना भुलना निवासी सुरेंद्र वर्मा अपने परिवार के लोगों के साथ लखनऊ-वाराणसी हाइवे के किनारे छप्परनुमा घर में मंगलवार की रात सो रहा था। रात एक बजे के करीब जौनपुर से धान लादकर हरदोई जा रहा ट्रक बेकाबू होकर उसके घर में घुसने के बाद पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिनशेड के नीचे सो रहे सुरेंद्र वर्मा (48) उसकी पत्नी चंद्रकली (42) और बेटे अंगद वर्मा (12) की दबकर मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में घायल ट्रक चालक ओमप्रकाश रावत निवासी हसनखेड़ा जिला उन्नाव को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा। खलासी राजू निवासी शफीपुर उन्नाव भी चुटहिल हुआ है। 

बुधवार की सुबह मृतक सुरेंद्र के घर पर ग्रामीणों का जमघट लग गया।

लोग इस बात को लेकर आक्रोशित हो गए कि रात में शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा गया। लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग पर भी अड़े थे। पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को किसी तरह खदेड़ा। जाम लगाने वाली महिलाओं ने हाथों में डंडा लेकर पुलिस का प्रतिरोध किया। बवाल के बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। मृतक सुरेंद्र वर्मा के बेटे पंकज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed