फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Smack addiction created by bike thief

प्रतापगढ़: स्मैक की लत ने बना दिया बाइक चोर

Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Smack addiction created by bike thief
बाइक चोर - फोटो : प्रतापगढ़
 स्मैक पीने के लिए दूसरों की बाइक चुराकर औने पौने दामों में बेचने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीन शातिर चोरों के पास से पुलिस ने तीन बाइक व दो बाइकों के कलपुर्जे बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों चोर जौनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर रखा है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि बाइक चोरों की तलाश में निकले शहर कोतवाल व भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर पहलवान बीर बाबा नाले से कुछ दूर पहले घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए ब्र्रह्मा ऊमरवैश्य के पास से तमंचा बरामद हुआ। मौके से मिली बाइक चोरी की निकली।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को कर्रा किया। जिसके बाद तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह बाइक चुराकर बेचने के बाद स्मैक पीते हैं। नशे की पूर्ति के लिए वह प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी से भी बाइकों की चोरी करते हैं। उसे मिस्त्री या कबाड़ी के पास कम दामों में बेच दिया करते थे। जिससे उनकी जीविका चलती थी। पकड़े गए ब्रह्मा उमरवैश्य पुत्र ललई अपने साथी कमलेश कुमार पुत्र जय कुमार गौड़ और जगदीश पुत्र जमुना प्रसाद हरिजन निवासी सहरमा थाना बरसठी जनपद जौनपुर के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से 1 नवंबर को बाइक चुराई थी। दूसरी बाइक पुराना माल गोदाम रोड से 16 दिसंबर को चुराई थी। इसके अलावा बिना नंबर की बाइक भी भंगवाचुंगी क्षेत्र से चुराई थी।  

कोतवाली में चोरों ने लगाए स्मैक के कश 
बाइक चोरी करने वाले नशेड़ी चोरों को पकडने वाली पुलिस के हाथ पैर मंगलवार को फूलने लगे। पुलिस के हत्थे चढ़े ब्रह्मा व कमलेश दोनों स्मैक पीने के आदी हैं। मंगलवार की सुबह स्मैक न मिलने के कारण दोनों की तबियत बिगडने लगी। यह देख पुलिस परेशान हो उठी। स्मैक का नशा करने वालों के पास पहुंचकर उनसे पुलिसकर्मी मिन्नत करने लगे। हर कोई पुलिस से भागता रहा।

पुलिस की मिन्नत का भी कोई फायदा नहीं दिखा। इस बीच कुछ लोगों की मदद से पुलिस को स्मैक की पुडिय़ा मिल सकी। जिसके बाद पकड़े गए ब्रह्मा व कमलेश ने कोतवाली में स्मैक का कश खींचा। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।  

रानीगंज पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर 
रानीगंज पुलिस ने तीन चोरी की बाइकों के साथ दो चोरों को दबोच लिया। एक भागने में कामयाब रहा। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं। रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि    मुखबिर की सूचना पर गाजीबाग तिराहे पर सोमवार को घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की तीन बाइकों के साथ ही तमंचा बरामद हुआ।


पुलिस ने पकड़े गए शनि कुमार पुत्र शिवसागर निवासी सारीपुर थाना फूलपुर, धीरज बिन्द उर्फ नंचू पुत्र फूलचन्द्र बिन्द निवासी करूवाडीह थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। भागने वाले अंशू उर्फ गुड्डू भारती पुत्र रामधन निवासी सारीपुर थाना फूलपुर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed