{"_id":"b3eea06721d64bba6b02072f6486b1ee","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-350","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरौली गांव से पुलिस ने पकड़ी साढे़ चार लाख की शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरौली गांव से पुलिस ने पकड़ी साढे़ चार लाख की शराब
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 11 Nov 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए प्रधानी के चुनाव में खपाने के लिए मध्यप्रदेश में निर्मित अंग्रेजी और देसी शराब की 7680 बोतलें बरामद की है। गांव के ही एक व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग साढे़ चार लाख रुपये की यह शराब पंपिंग सेट से बरामद की।
प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं के लुभाने के लिए अवैध दारू ग्रामीण इलाकों में डम्प की जा रही है। धरौली गांव में एक पंपसेट से 107 गत्ता शराब इसकी गवाह है। अंतू एसओ राजकिशोर ने बताया कि रात करीब पौने आठ बजे धरौली गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी कि अभयराज वर्मा के पंपिंग सेट में अवैध शराब डंप की गई है। पुलिस ने 7680 शीशी शराब बरामद कर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हालांकि मौके पर कोई भी आरोपी नहीं मिला। धरौली गांव के ही मलखान सिंह, शैलेंद्र सिंह और अभयराज वर्मा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन और अवैध शराब डंप करने का मामला दर्ज किया गया है। एसओ अंतू ने बताया कि शराब माफिया की खोज की जा रही है। पुलिस की मानें तो शराब भारी मात्रा में इलाके में आती है और मैजिक लोडर से गांव-गांव पहुंच रही है।