{"_id":"4c7f10a319eb4749f6965ab8d99bdc5a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त न कर सकी प्रेमी की पिटाई, आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्दाश्त न कर सकी प्रेमी की पिटाई, आग लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों द्वारा प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने रविवार रात आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना पट्टी के पूरे बंशीधर गांव की है। पूरे बंशीधर गांव की सत्रह वर्षीय किशोरी अपने भाई के साथ रहती थी। उसके माता-पिता परदेस में रहते हैं। बताते हैं कि गांव के ही एक युवक से किशोरी के संबंध थे। इसे लेकर गांव के लोग उसके भाई को ताना देते रहते थे। इसे लेकर भाई-बहन के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। किशोरी के घर के आसपास मंडराने वाले प्रेमी की परिजनों ने पिटाई भी की थी। रविवार को किशोरी के प्रेमी को फिर परिजनों ने पीट दिया।
इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। बाद में किशोरी के घरवालों ने पुलिस को तहरीर भी दी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले को लेकर किशोरी और युवक के घरवालों के बीच तनातनी थी। रविवार की रात प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने घर में खुद को आग के हवाले कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग भीतर आए। किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतका के चाचा ने प्रेमी पर किशोरी को बरगलाकर उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि कोतवाली में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है और न ही घटना की जानकारी ही किसी ने दी है। वह मामले को दिखवा रहे हैं।