फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

हादसे में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी गंभीर रूप से घायल

Thu, 11 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 मानधाता थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज के पास गुरुवार रात ट्रक की टक्कर से सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी हरी सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर कटकर अलग हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गय्रा।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी हरी सिंह (55) प्रतापगढ़ में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

वह गुरुवार को क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए बाइक से निकले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह प्रतापगढ़ लौट रहे थे। मानधाता थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज के पास अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर लगते ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंचे। मानधाता पुलिस के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक देख कर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed