फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police looking for closure of property dealer

प्रापर्टी डीलर के करीबी की तलाश में पुलिस

Fri, 04 Jan 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police looking for closure of property dealer
सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह - फोटो : प्रतापगढ़
 नगर कोतवाली के जोगापुर में घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस अभी घटना की असली वजह तक नहीं पहुंची है। घर से बुलाने वाले करीबी की तलाश में पुलिस हाथ-पैर मार रही है। मृतक की पत्नी ने अचलपुर व गोपालापुर के जिन पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस उनकी तलाश करने के साथ ही लोकेशन खंगाल रही है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के सलाहपुर निवासी सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह को मंगलवार की रात घर से बुलाकर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को जोगापुर स्थित नर्सेज ट्रेनिंग सेंटर रेलवे लाइन के करीब फेंक दिया था। पत्नी ने गोपालापुर, जोगापुर और अचलपुर के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पत्नी से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने लगी, लेकिन किसी का पता नहीं चला।
विज्ञापन

नगर कोतवाल ने बताया कि सुधीर को घर से बुलाकर ले जाने वाला उसका कोई करीबी ही था। पत्नी जिन पांच लोगों पर आरोप लगा रही है, उन लोगों की तलाश भी की जा रही है। घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण था। इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक के करीबियों से भी पूछताछ कर राज जानने की कोशिश की गई। यह बात सामने आई है कि मृतक अचलपुर के रवि सिंह के साथ रहता था। रवि की कई लोगों से दुश्मनी चल रही है। रवि से कुछ दिनों पहले हुए विवाद के बाद अचलपुर में कुछ लोगों द्वारा संचालित जुआ बंद हो गया था। जिससे उनका नुकसान हो रहा था। घटना के पीछे हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा अंतिम संस्कार
प्रापर्टी डीलर सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह के भाई परदेश में थे। मां भी पूना गई थी। घटना की जानकारी के बाद गुरुवार को देर शाम सभी घर पहुंचे। जिसके बाद घर पर कोहराम मचा रहा। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार होगा।

रवि ने जताई अनहोनी की आशंका, मिल रही धमकी
नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी रवि सिंह घटना के दिन शिरडी दर्शन करने गया था। करीबी त्रिलोकीनाथ सिंह की हत्या की खबर मिलने पर वह हवाई जहाज से घर लौटा। पुलिस ने उससे भी जानकारी ली। रवि ने आरोप लगाया कि उसे भी धमकी मिल रही है। उसके साथ भी अनहोनी हो सकती है। जिन लोगों का नाम मृतक सुधीर की पत्नी ने लिया है, वह उसकी जान के भी दुश्मन बने हुए हैं। उसे व उसके साथ रहने वाले शुभम को भी दूसरों के माध्यम से लगातार धमकाया जा रहा है।  

कई संदिग्ध नंबरों की मिली लोकेशन
कई संदिग्ध नंबरों की लोकेशन जोगापुर में मिली है। कोतवाली पुलिस इन नंबरों की छानबीन करने के बाद उन लोगों से पूछताछ कर घटना की हकीकत खंगाल रही है। कांशीराम कालोनी मे ं रहने वाले एक परिचित पर पुलिस का शक गहरा रहा है। युवक की हत्या में तीसरे दिन भी नहीं मिली कामयाबी नगर कोतवाली के जिरियामऊ किशुनदासपुर सई नदी में एक जनवरी की सुबह कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी सुनील ओझा की लाश मिली थी।

परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सुनील की मौत को केवल हादसा मान रही है। हिरासत में लिए गए अधिवक्ता सतीश से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed