{"_id":"58d562ce4f1c1b61371a23d7","slug":"police-lodge-the-case-illustrations-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़खानी में हेडमास्टर को धुना,केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़खानी में हेडमास्टर को धुना,केस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के गोड़े गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात हेडमास्टर छात्राओं से विद्यालय में ही छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार को छात्राओं की शिकायत के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट, एसीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी हामिद अंसारी नगर कोतवाली के पूर्व माध्यमकि विद्यालय गोड़े में हेडमास्टर के पद पर तैनात है। वह स्कूल की छात्राओं के साथ आए दिन अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता था। आधा दर्जन छात्राओं ने शुक्रवार को इसकी शिकायत घर पहुंचकर परिजनों से की। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर पहले शिक्षक को जमकर खरीखोटी सुनाई।
इस पर आरोप को झूठा बताते हुए शिक्षक बालिकाओं के घर पहुंचकर मामले को दबाने का प्रयास करने लगा। इसकी जानकारी गांव के तमाम लोगों को हुई तो वे आगबबूला हो गए। एकजुट होकर ग्रामीणों ने शिक्षक को दबोचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत किए जाने की खबर सुनते ही कोतवाली पुलिस गोड़े गांव पहुंच गई। शिक्षक के प्रति लोगों का गुस्सा देख कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों घटना की सूचना दी। तत्काल एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। फोर्स को देख लोगों ने शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस शिक्षक को लेकर लोैट आई।
विज्ञापन
गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक छात्रा के चाचा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षक हामिद अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं खबर मिलते ही बीएसए बीएन सिंह ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया।
सूचना मिलते ही मैं फोर्स के साथ मौके पर गया था।
एक छात्रा के चाचा की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ अश्लील हरकत, छेड़खानी के साथ ही हरिजन एक्ट और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है।-स्वामीनाथ, एएसपी पूर्वी।