{"_id":"5bf99d33bdec2241852c48b8","slug":"police-constable-beated-to-the-munshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में ड्यूटी लगाने पर भड़के सिपाही ने मुंशी को पीटा, तानी राइफल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में ड्यूटी लगाने पर भड़के सिपाही ने मुंशी को पीटा, तानी राइफल
pratapgarh
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। रात में ड्यूटी लगाने पर भड़के सिपाही ने मुंशी को पीट दिया। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने मुंशी को मारने के लिए राइफल तक तान ली। पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सिपाही को लाइन में आमद करने का फरमान सुना दिया। रानीगंज थाने पर तैनात आरक्षी अरविंद तिवारी की ड्यूटी दिन में मां वाराही देवी धाम पर लगाई गई थी। शाम को वह थाने पर पहुंचा। तभी पता चला कि रात में उसे थाने की जीप के साथ गश्त पर निकलना है। यह सुनते अरविंद थाने के मुंशी राजकुमार पर भड़क गया। बोला कि दिन में ड्यूटी करके वह आ रहा है। अब रात में फिर उसकी ड्यूटी क्यों लगा दी गई।
मुंशी ने जवाब दिया कि प्रभारी एसओ ने उसकी ड्यूटी लगाने के लिए कहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। अचानक सिपाही अरविंद तिवारी ने मुंशी राजकुमार को थप्पड़ जड़ दिया। उसने भी सिपाही को पीट दिया। दोनों के बीच मारपीट के दौरान ही अरविंद ने मुंशी पर राइफल तान दी। यह देख थाना परिसर में भगदड़ मच गई। साथी पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। लोगों ने बीचबचाव कर अरविंद से राइफल छीनकर कारतूस निकाला। मुंशी ने सीधे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी सिपाही को लाइन में आमद कराने का फरमान सुना दिया।