फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   person cut the their legs by train

चलती ट्रेन से उतरने में पैर गवां बैठा युवक, इलाहाबाद रेफर

Mon, 13 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
person cut the their legs by train
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवक ट्रेन के नीचे चला गया जिससे उसकी दोनो टांगें कट गई। घटना शनिवार देर रात प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन की है। पुलिस वालों ने उसे जिला अस्पताल भेजा वहां से उसको इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


मानधाता थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव का रहने वाला रामसिंह पुत्र हुबलाल अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 3006 पंजाब मेल से प्रतापगढ़ आ रहा था। ट्रेन लेट थी रात को करीब पौने दो बजे प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर  पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन पूरी तरह से रुकी भी नहीं थी कि रामसिंह उतरने लगा। इस कोशिश में उसका पांव पायदान से फिसला और वह ट्रेन के नीचे चला गया। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने लोगों की मदद से उसको निकालकर बाहर किया और जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।सओ वीके सिंह ने बताया कि मानधाता का रहने वाला रामसिंह पंजाब मेल से उतरने के चक्कर में नीचे चला गया था। जिससे उसके पैर कट गए। डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed