फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people make jam on police behaviour

पुलिस के रवैये से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Wed, 11 Apr 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 11 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
people make jam on police behaviour
जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
लड़की भगाने वालों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित लोगों ने जेठवारा-मोहनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को थाने उठा ले गई। उनसे पूछताछ करने में पुलिस जुटी हुई है। मामला दो समुदाय का होने के कारण इलाके में तनातनी का माहौल कायम है। सीओ सदर ने 48 घंटे के भीतर लड़की को बरामद करने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र की एक लड़की को 5 अप्रैल 2018 को प्यारे का पुरवा का रहने वाला सगीर भगा ले गया। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन पता पहीं चला। बाद में पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सगीर व उसके पिता हबीब व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को लड़की की बरामदगी न होने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आक्रोशित लोग परिजनों के साथ सड़क पर उतर पड़े। लोगों ने जेठवारा-मोहनगंज मार्ग के नौबस्ता के करीब जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ लोग नारेबाजी करने लगे। लोगों का आरोप था कि घटना के इतने दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक को पनाह देने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। लड़की आरोपी युवक के करीबियों के घर में छिपाकर रखी गई है। चूंकि मामला दो समुदायों से जुड़ा था। इसलिए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस से लोगों की जमकर तकरार भी हुई। आक्रोशित लोग पुलिस की एक भी बात सुनने को तैयार नही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बीच लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ सदर आशुतोष त्रिपाठी ने सभी को भरोसा दिलाया कि 48 घंटे के भीतर आरोपी पकड़े जाएंगे। जिसके बाद लोग जाम समाप्त करने को राजी हुए। लड़की पक्ष के लोगों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों से जुड़े आधा दर्जन लोगों को थाने उठा ले गई। लोगों के घरों में घुसकर तलाशी भी ली लेकिन आरोपी व लड़की नहीं मिली। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से दोनों के बारे में पूछताछ कर रही है।


जाम से हलाकान हुए राहगीर
जेठवारा थाना क्षेत्र के नौबस्ता में जाम लगाने के चलते राहगीरों को हैरान होना पड़ा। वाहन में फंसे लोग घंटों खड़े रहे। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद सीओ सदर आशुतोष त्रिपाठी के आश्वासन पर जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed