फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Orders in air: No proper arrangements at the compilation center

आदेश हवा में: संकलन केंद्र पर माकूल इंतजाम नहीं

Wed, 14 Feb 2018 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 14 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन के लिए बनाए केंद्रों पर माकूल इंतजाम नहीं है। बाहर दिखावे के लिए सीसीटीवी कैमरे लटकाए गए हैं, जबकि अंदर खाने में सीसीटीवी कैमरे लापता हैं। संकलन केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी मनमाने तरीके से ड्यूटी बजा रहे हैं, जबकि विभाग उत्तरपुस्किाओं की सुरक्षा के माकूल इंतजाम का दावा भी कर रहा है। अव्यवस्थाओं को देख जिले में बोर्ड परीक्षा की शुचिता पर सवाल खडे़ हो रहे हैं।  
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग चाक चौबंद व्यवस्था का दावा कर रहा है। परीक्षा संपादन कराने के लिए इस बार 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 51 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा कें द्रों के दायरे में रखा गया। इसके अलावा 25 परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम को विशेष नजर बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


वहीं 218 परीक्षा केंद्रों के लिए एक मुख्य संकलन केंद्र, जबकि पांच उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा, सदर में उपकेंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए इस बार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दरोगा व पुलिस कर्मियों की तैनात की का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह संकलन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने का निर्देश है, मगर परीक्षा की शुरूआत से ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कहीं सीसीटीवी कैमरे में खामिया मिल रही हैं तो वहीं चल ही नहीं रहे हैं। यह अव्यवस्था महज परीक्षा केंद्रों तक ही नहीं है।


संकलन केंद्रों पर भी यही अव्यवस्था बराबर बनी हुई है। उप संकलन पट्टी में अव्यवस्था अभी भी बरकरार है। यहां दिखावे के लिए बाहर गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, मगर अंदरखाने में मेन पैनल से तार को जोड़ा ही नहीं गया है, और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी रामभरोसे है। सुरक्षा कर्मी ड्यूटी के नाम पर महज कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं। यह अव्यवस्था लालगंज, सदर, कुंडा, रानीगंज में भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed