फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   opration hospital

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में छोड़ दिया कॉटन

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
opration hospital
bahraich hospital - फोटो : SELF
 जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान किए गए आपरेशन में डाक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आपेरशन के दौरान डॉक्टर ने प्रसव पीड़िता के पेट से कॉटन छोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर जांच के दौरान डॉक्टर की लापरवाही सामने आई। खुद को फंसते देखकर महिला डॉक्टर ने शुक्रवार को महिला का दूसरी बार ऑपरेशन कर पेट के अंदर से कॉटन को निकाला। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के  सकरा गांव निवासी सीता देवी पत्नी रामपाल गर्भवती थी। 16 दिन पहले उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजन आननफानन में उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भर्ती करने के बाद उसका ऑपरेशन कर प्रसव कराया। सीता देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों ने जल्दबाजी के चक्कर में उसके पेट के अंदर कॉटन छोड़ दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। सोलह दिन बाद भी सीता की हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने शुक्रवार को उसका अल्ट्रासाउंड कराया। जांच के दौरान पता चला कि उसके पेट में कॉटन छूट गया है। इसकी जानकारी जब ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर को हुई तो उसके होश उड़ गया। कार्रवाई से बचने के चक्कर में वह महिला को ओटी में लेकर पहुंची और ऑपरेशन कर पेट के अंदर से कॉटन निकाला।
विज्ञापन


गंदगी के चलते महिला के ऊपर का टांका पक गया था। ओटी में ले जाकर उसकी ड्रेसिंग की गई। दूसरी बार महिला का आपरेशन नहीं किया गया। आरोप गलत हैं।
रीता दूबे, सीएमएस, महिला अस्पताल।

यदि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में डॉक्टर कॉटन छोड़ दे रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed