{"_id":"5bc390abbdec22698559142d","slug":"one-injured-in-harsh-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे की बरहीं में डांस के दौरान की गई हर्ष फायरिंग से बच्चे का मामा घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन फानन उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा के कठहरिया निवासी संजय कुमार (42) अपनी बहन के बच्चे की बरहीं कार्यक्रम में शामिल होने स्थानीय कोतवाली के गांव मुइदहा गया था। कार्यक्रम में कुछ युवक डांस कर रहे थे और संजय कुर्सी पर बैठा डांस देख रहा था।
इस दौरान कुछ लोगों द्वारा की गई फायरिंग से संजय जख्मी हो गया। संजय के घायल होते ही हर्ष फायरिंग करने वाले मौके से खिसक लिए और कार्यक्रम जहां का तहां रोक दिया गया। ग्रामीण संजय को जिला चिकित्सालय लाए, जहां उसका उपचार किया जा रहा था। चिकित्सकों ने संजय की हालत खतरे से बाहर बताई है।