फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   hit & run in pratapgarah

नशे में दौड़ाई कार, दो युवकों को रौंदा

Fri, 10 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 10 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
hit & run in pratapgarah
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
बेकाबू कार ने गुरुवार रात 11 बजे कई दुकानों व बाइक को टक्कर मारते हुए दो युवकों को रौंद दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार आगे जाकर चबूतरे से टकराकर पलट गई। घटना के चलते आसपास दुकानों पर मौजूद लोग भाग निकले। शोरशराबे पर पहुंचे लोगों ने कार में सवार चालक समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला। सभी शराब के नशे में थे और बाहर निकलते ही वहां से भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक और शव कोतवाली ले आई। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मरने वाला युवक सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी का बेटा था।
विज्ञापन


सीएचसी कुंडा में हरिहर स्वास्थ्यकर्मी हैं। उनका बेटा रवि (22) अपने साथी लल्लन यादव (44) पुत्र विंदेश्वरी निवासी अत्तानगर के साथ गुरुवार रात करीब 11 बजे अस्पताल के पास ही खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार बेकाबू कार सीएचसी के गेट नंबर दो से दुकानों को तोड़ते हुए तेजी से आगे आई। यह देख लोग इधर-उधर भागने लगे। चालक नशे में होने के कारण पूरी तरह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार रिशू की गुमटी, विपिन की दुकान और मुकेश जायसवाल और लालचंद गौतम की बाइक से भिड़ते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान एक कुत्ता भी उसकी चपेट में आने से मर गया। आगे जाकर उसने रवि पुत्र हरिहर व लल्लन को रौंद दिया। टक्कर लगने से रवि उलछकर कार की बोनट पर जा गिरा। उधर आगे जाकर कार चबूतरे से टकराई और पलट गई। इस दौरान रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शोरशराबे पर पहुंचे लोगों ने कार सीधी की तो उसमें से दो लेाग बाहर निकले। उन्हें मामूली चोटें आई थीं। मौके का फायदा उठाकर वह भाग निकले। घायल लल्लन को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे एसआरन अस्पताल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकें कोतवाली ले गई। साथ ही युवक के शव को भी कब्जे में ले लिया। सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह स्वास्थ्यकर्मी के बेटे की मौत की बात सुनकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। अस्पताल में आक्रोश के चलते स्वास्थ्यकर्मियों ने काम नहीं किया। तलाशी के दौरान कार से पांच बोतल बीयर, गुटखा, माचिस आदि भी बरामद हुआ। पुलिस कार में मौजूद लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed