फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the strength of pistol robbed couple

तमंचे के बल पर दंपती को लूटा

Sat, 10 Jan 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
 नगर कोतवाली व मानधाता थाने की सीमा पर रतीपुर के पास बाइक सवार दंपती को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। पीड़ित इसकी शिकायत लेकर भोपियामऊ चौकी पहुंचा तो पुलिस ने मानधाता थाना क्षेत्र की घटना होने की बात कह कर उसे लौटा दिया। मानधाता पुलिस उसे कोतवाली थाने की घटना बता    वापस कर दी। काफी परेशान होने के बाद वह एसपी कार्यालय पहुंचा तो यहां छुट्टी होने की बात कह कर सिपाहियों ने लौटा दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के बागीगांव निवासी कमलेश कुमार की ससुराल नगर कोतवाली के पितईका पुरवा निवासी राजेन्द्र के घर है। वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। शुक्रवार देर शाम वह बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह राजगढ़ के आगे रतीपुर के पास पहुंचा कि सुनसान स्थान देख दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। उसने जैसे ही बाइक खड़ी की बदमाश उसकी पत्नी का मंगलसूत्र छीनने लगे। वह शोर मचाते हुए विरोध करने लगा तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी का मंगलसूत्र, झुमका और उसकी घड़ी, एक हजार रुपए व चांदी की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। भुक्तभोगी लौटकर भोपियामऊ चौकी आया और पुलिस को सूचना दी। सिपाहियों ने उसे मानधाता थाने भेज अपना पल्ला झाड़ लिया। मानधाता में कोतवाली जाने की बात कहकर लौटा दिया गया। पुलिस के इस रवैए से वह परेशान है। इसके बाद वह ससुराल आया और शनिवार को एसपी आफिस पहुंचा। कमलेश ने बताया कि यहां पर उसे दो सिपाही मिले और छुट्टी होने की बात कहकर सोमवार को आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed