{"_id":"f3518a7a07a4e3acd59bdd9028c33a78","slug":"old-killed-by-bull-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने वृद्ध को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ ने वृद्ध को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेरवा (ब्यूरो) खेत जा रहे वृद्ध को बाग में सांड़ ने दौड़ा लिया। वृद्ध गिर गया तो उसे सींगों से रगड़कर मार डाला। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी।
जेठवारा थाना क्षेत्र के मोतीराम का पुरवा महियामऊ निवासी राम गोपाल गौतम (62) सुबह खेत देखने जा रहा था। वह जैसे ही बाग में पहुंचा, सांड़ ने दौड़ा लिया। वृद्ध गिर गया तो सांड़ ने सींगों से रगड़कर मार डाला। काफी देर तक सांड़ के वृद्ध को रगड़ते रहने के कारण ग्रामीणों को शंका हुई तो वे लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। भीड़ देख सांड़ भाग निकला।
ग्रामीणों ने देखा तो रामगोपाल की मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने बताया कि उक्त सांड़ अब तक लगभग 14 लोगों को मारकर घायल कर चुका है। तीन महीने पहले उसने रामगोपाल को भी घायल कर दिया था। उसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। हाल ही में वह ठीक होकर आया था। पुलिस को सूचना देकर ग्राम प्रधान ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।