{"_id":"5c3641a8bdec2256a47cce00","slug":"niece-killed-in-knife-uncle-beaten-in-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजियापुर में भतीजे को मारा चाकू, चाचा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजियापुर में भतीजे को मारा चाकू, चाचा को पीटा
Thu, 10 Jan 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
चाकू मारकर अधमरा कर दिया
- फोटो : प्रतापगढ़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के पुराने विवाद को लेकर नजियापुर में आटा लेने गए युवक को तीन लोगों ने चाकू मारकर अधमरा कर दिया। चाचा को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आसपास के लोगों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल ले आए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अधारगंज निवासी अनवर हुसैन (20) पुत्र गुलहसन बुधवार की शाम अपने चाचा इमामुल हक के साथ नजियापुर में आटा लेने चक्की पर गया था। वहां नजियापुर के ही तीन लोग बैठे थे। कहासुनी के दौरान तीनों युवकों ने अनवर को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पर चाचा इमामुल को भी पीटा। इस बीच हमलावरों ने अनवर के पेट में चाकू घोंप दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा सटाकर मोबाइल व पांच हजार रुपये छीन लिए। गंभीर रूप से घायल अनवर को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। एसओ रानीगंज ने बताया कि हमलावरों व घायल युवक के बीच क्रिकेट को लेकर पुरानी रंजिश थी। मौके की तलाश में हमलावर पहले से थे। अभी तहरीर नहीं मिली है।