{"_id":"58f7c7b94f1c1b3f3b473875","slug":"murder-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सामने गार्ड की हत्या कर कैश लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के सामने गार्ड की हत्या कर कैश लूटने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज क्षेत्र के परियावां में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने बैंक का कैशबॉक्स लूटने के लिए गार्ड विनयचंद्र शुक्ल (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर रकम लूटने के लिए कैशबाक्स पर फायरिंग की लेकिन उसका ताला नहीं टूटा। रकम लूटने में नाकाम बदमाश मारे गए गार्ड की दोनाली बंदूक उठाकर भाग निकले। सरेआम इस वारदात से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात तक कई संदिग्ध बदमाशों को उठाया।
परियावां बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में कैश खत्म हो गया था। बुधवार को बैंक प्रबंधक अवधेश कुमार पाठक ने कैशियर विजय कुमार को कैश लेने के लिए मुख्यालय भेजा। कैशियर विजय गार्ड विनयचंद्र शुक्ल और ड्राइवर धर्मराज के साथ वैन में प्रतापगढ़ शहर गया। जिला मुख्यालय स्थित मेन ब्रांच से कैश बॉक्स में बीस लाख रुपये लेकर वे तीनों परियावां के लिए निकले। शाम लगभग चार बजे गाड़ी बैंक के सामने पहुंची तो गार्ड विनयचंद्र ने उतरकर बैंक से सटे एटीएम के सुरक्षाकर्मी रामा मौर्या को कैशबाक्स उतारने के लिए बुलाया। वह वैन से कैशबाक्स लेकर नीचे उतरा तभी पीछे से बाइक पर नकाबपोश दो बदमाश फायरिंग करते हुए आ गए।
उन्होंने गार्ड विनयचंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। गोलियां धंसने के बावजूद गार्ड अपनी बंदूक लेकर बैंक की तरफ भागा मगर मेन गेट के पास गिर पड़ा। हेलमेट लगाए दूसरे बदमाश ने गार्ड से दोनाली बंदूक छीनकर कैशबाक्स पर फायरिंग की मगर उसका ताला नहीं टूटा। इस पर बदमाशों ने कैशबाक्स उठा ले जाने की कोशिश की। मगर भीड़ जुटती देख बदमाश की बंदूक लूटकर फायरिंग करते हुए बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक पर नवाबगंज की तरफ भाग निकले। घायल गार्ड को एनटीपीसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनयचंद्र जेठवारा इलाके के शुक्लन का पूरा निवासी बेनीलाल शुक्ला का पुत्र था। कुछ देर में सीओ कुंडा के साथ पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय भी आ गए। धरपकड़ के लिए कुंडा सीओ के नेतृत्व में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई है।