फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder a women after being unsuccessfull in rape

दुष्कर्म के प्रयास में नाकामयाब होने पर महिला को मार डाला

Sun, 04 Feb 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
murder a women after being unsuccessfull in rape
रेप - फोटो : SELF
हैवानियत की जितनी हदें दरिंदे पार कर सकते थे उन्होंने की। एक 40 वर्षीय महिला से बलात्कार की कोशिश की। नाकाम होने पर दरिंदों ने महिला को डंडे से पीटा तब तक पीटा जब तक उसके शरीर की कई हड्डियां नहीं टूट गईं। पर यहां पर भी उन लोगों के अंदर का हैवान नहीं रुका, उन्होंने चाकू से महिला के शरीर को गोद डाला। पड़ोसियों ने दबंगों के डर से दरवाजे  बंद कर दिए लेकिन उस महिला की चीख बंद दरवाजों को भेदते हुए लोगों को सुनाई दे रही थी पर किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। दरिंदे मन भरने के बाद चले गए जब लोग पहुंचे तो वहां खून से लथपथ महिला दर्द से कारह रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम-तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुष्कर्म का विरोध करने पर चार दरिंदों ने शनिवार देर रात एक महिला को पीट-पीटकर मार डाला। महिला खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी से लोगों की तकरार हुई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का अपने पति से कई साल पहले अलगाव हो गया था। इसके बाद गांव में ही वह अपने मायके के करीबी के मकान में किराए पर रहकर एक निजी स्कूल में आया का काम करती थी। उसका बेटा प्राइवेट बस पर कंडक्टर का काम करता है। शनिवार की देर रात वह अपने मायके से खाना खाने के बाद कमरे पर सोने के लिए चली गई। इसी दौरान पीछे से पड़ोस के ही रहने वाले चार दबंग आ धमके। उन्होंने उसे बदनियती से पकड़ लिया। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनके चंगुल से बचकर बाहर की ओर भागी, लेकिन दरिंदों ने फिर दबोच लिया और घसीटते हुए कमरे में ले गए। इसके बाद उसे डंडे व लोहे की राड से पीटा। वह मदद के लिए चीखती चिल्लाती रही, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। हत्यारोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। शरीर को कई जगहों से गोद दिया। हत्यारे उसे मरा समझकर छोड़कर चले गए। इस बीच शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ ही मायकेवाले भी पहुंच गए। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल में पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिसमें दो युवकों के कपड़ों पर खून लगा था। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद अन्य स्थानों पर दबिश दी, लेकिन मुख्य आरोपी नहीं मिला। रविवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सिटी की आक्रोशित लोगों से तकरार हुई। उधर, प्रभारी कोतवाल का कहना है कि एक लड़की संग आरोपी रंगरेलियां मना रहे थे। जिसे मृतका ने देख लिया और इसका विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।


बगल में रहने वाले किराएदारों ने बंद कर लिया दरवाजा
जिस मकान में महिला अपने बेटे संग किराए पर रह रही थी इसमें और भी किराएदार रहते थे। घटना के वक्त महिला की मदद तो दूर दंबंगों के खौफ से उनलोगों ने घर का दरवाजा बंद लिया। इसके चलते दबंग हत्यारोपी दस मिनट तक उसे बेरहमी से पीटते रहे। पुलिस के पूछने पर पड़ोसी किराएदार किसी प्रकार की जानकारी से इनकार करते रहे। पुलिस घटना की हकीकत खंगालने के लिए दूसरे किराएदारों से भी पूछताछ करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed