{"_id":"bbb8e8c5383e9cee155b72edd6e19c72","slug":"mosque-arrested-accused-of-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में चोरी का आरोपी धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद में चोरी का आरोपी धराया
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा (ब्यूरो)। धनसार गांव स्थित मसजिद में चोरी की घटना के दौरान कुरान फाड़े जाने पर बवाल हुआ था। इस घटना में नामजद आरोपी मनोरोगी बताया जाता है। देवसरा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है लेकिन मानसिक स्थिति को देखते हुए पशोपेश में है।
तीन जनवरी को धनसार गांव की मसजिद से माइक, तार और बैट्री चोरी हो गई थी। चोरी के दौरान कुरान फाड़ दी गई थी। सुबह इस घटना को लेकर तनाव पैदा हो गया था। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत कराया। मस्जिद के पेश इमाम रफीक खान ने रोहित मिश्र पुत्र रमाशंकर निवासी धनसार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बवाल की आशंका पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस जब आरोपी को लेकर थाने पहुंची तो पता चला कि वह मनोरोगी है। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया था कि वह अपना बिस्तर तथा घर के छप्पर तक फूंक चुका है। उसने गांव के दुर्गा मंदिर में भी तोड़फोड़ की थी। आरोपी के चाचा जय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वह जन्म से मनोरोगी है। थानाध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि नामजद होने के कारण गिरफ्तारी की गई है। सक्षम चिकित्सक से मानसिक स्थिति की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।