फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Misconduct for failing student brutally beaten

दुराचार में असफल होने पर छात्रा को बेरहमी से पीटा

Wed, 04 Feb 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 04 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Misconduct for failing student brutally beaten
कालेज जा रही छात्रा के साथ दुराचार में असफल युवक ने उसे बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। खेत से छात्रा की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो आरोपी युवक भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर आरोपी उसे दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर अस्पताल से कोतवाली तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


लालगंज इलाके की एक युवती क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार को वह साइकिल से पढ़ने के लिए कालेज जा रही थी। पड़किया स्थित एक गैस सिलेंडर की गोदाम के समीप सूनसान जगह देख कोतवाली के असरही मन्ना का पुरवा निवासी कमलेश यादव पुत्र मोहनलाल ने छात्रा को साइकिल सहित सरसो के खेत में घसीट लिया। कमलेश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाते हुए भरपूर विरोध किया तो आरोपी युवक उसे पीटने लगा। छात्रा की चीख सुनकर ग्रामीण व राहगीर खेत के करीब पहुंच गए। जिससे छात्रा की आबरू लुटने से बच गई। ग्रामीणों को नजदीक देख दुष्कर्म का प्रयास कर रहा युवक भागने लगा ।
विज्ञापन


छात्रा की आपबीती सुन ग्रामीणों ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर धर दबोचा और उसकी धुनाई करने लगे। हमले में लहूलुहान छात्रा को खेत से बाहर निकाला और कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व घायल छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंची। घटना की जानकारी होने पर वकीलों व छात्रा के कालेज के कर्मचारियों का जमावड़ा लग गया। आनन फानन में छात्रा को एंबुलेंस से लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। इलाज के बाद छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी कमलेश के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी दिखाते हुए देर शाम जेल भी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़कियां गांव के समीप सहेली की आबरू बचाने में दो छात्राओं ने भी भूमिका निभाई। कोतवाली पहुंची दो छात्राआें ने पुलिस को लिखित बयान दिया कि साइकिल से पीड़ित छात्रा आगे-आगे जा रही थी। वह दोनों लगभग पांच सौ मीटर पीछे चल रहीं थीं। इस दौरान दोनों ने आरोपी युवक को जबरन छात्रा को खेत की ओर घसीटते देख लिया। यह देख दोनों छात्राओं ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। छात्राओं के साथ ही पीड़ित छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन राहगीरों का भी साहस खेत की ओर जाने का नही हो सका। धीरे-धीरे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खेत में जाकर छात्रा की आबरू बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed