फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Marie Loder bike ride , man 's death

लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 10 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Marie Loder bike ride , man 's death
कुंडा/हीरागंज। बहन की शादी में शामिल होने आए युवक की मौत हो गई। इससे घर में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने आनन-फानन में बारात के साथ लड़की को भी विदा कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी बुधई की बेटी सुनीता की शादी रविवार को थी। इसके लिए उसका चचेरा भाई राजकुमार प्रजापति (19) पुत्र मोतीलाल मुंबई से शामिल होने आया था। सोमवार सुबह विदाई के समय दुल्हन के लिए कोई सामान लेना था। इसके चलते राजकुमार ने एक रिश्तेदार की बाइक ली और संग्रामगढ़ बाजार के हिसामपुर चौराहे के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


वह सामान लेकर लौट रहा था कि संग्रामगढ़ की तरफ से आ रही एक लोडर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर ही गिर गया।  राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना घर में पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। घराती-बराती मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सुनीता की विदाई करा दी। पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले चालक की भी पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed