फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   man hit to bullet

रास्ते के विवाद में युवक को मारी गोली

Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
prata
prata Updated Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
man hit to bullet
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
 रास्ते के विवाद में गुरुवार को पड़ोसियों ने एक युवक को गोली मार दी। ग्रामीणों के दौड़ने पर उसकी जान बच गई। दूसरा पक्ष भी मारपीट का आरोप लगा रहा है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरे केशवराय निवासी मोहम्मद शाकिर अली पुत्र अय्यूब मकान बनवा रहा है। निर्माण कार्य के लिए 31 मई की शाम ट्रैक्टर से मोरंग आ रहा था। जिसे जाने से पड़ोसियों ने रोक दिया। गुरुवार की सुबह शकिर पड़ोसी शौकत अली से पूछने गया। जिसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। शाकिर का आरोप है कि शौकत अपनी लाइसेंसी बंदूक व उसके परिवार के अन्य लोग तमंचा लेकर उसे दौड़ा लिए। वह भागा तो उसके ऊपर फायर झोंक दिया। एक गोली उसके कंधे को चीरते हुए निकल गई।
विज्ञापन


वह भागकर अपने घर में घुस गया। हमलावर उसके गाली गलौच देने लगे। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। गोली लगने से घायल शाकिर को परिजन उनवार के लिए जिला अस्पताल लाए। शाकिर ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि मेडिकल में गोली लगने की पुष्टि नही हुई है। दूसरे पक्ष को थाने पर लाया गया है। जो तहरीर मिलेगी, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed