{"_id":"5c5f2404bdec2273a13565ac","slug":"main-accused-of-double-murder-arrested-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से दबोचा गया डबल मर्डर का मुख्य आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर से दबोचा गया डबल मर्डर का मुख्य आरोपी
Sun, 10 Feb 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ व पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेेल भेज दिया गया। लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में 28 मई 2015 को रंजिश के चलते पिता पुत्र की हत्या कर दी गई थी।
पिता प्यारेलाल सरोज व पुत्र विक्रम सरोज की हत्या का मुख्य आरोपी रामभुवन सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी से नाकाम कोतवाली पुलिस ने उसके घर कुर्की की कार्रवाई भी की। इसके बाद भी डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका।
आरोपी की तलाश में पुलिस के साथ एसटीएफ भी लग गई। इस बीच मुखबिर ने आरोपी की लोकेशन कानपुर शहर में होने की दी। जिसके बाद एसटीएफ व लालगंज पुलिस ने कानपुर में उसकी तलाश शुरू कर दी। दोनों की संयुक्त कार्रवाई में डबल मर्डर के आरोपी रामभुवन सिंह को कानपुर की जिला कचेहरी के पास से तीन साल बाद शुक्रवार की रात धर दबोचा गया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लालगंज कोतवाली लाया गया। यहां पूछताछ के बाद पिता-पुत्र की हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि डबल मर्डर के आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।