फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot to person

तमंचा सटाकर युवक से लूट लिये 17 हजार

Fri, 24 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
loot to person
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पट्टी कोतवाली के महोखरी गांव स्थित डिग्री कालेज के समीप बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक युवक से सत्रह हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने कुछ दूर जाकर ग्रामीणों की मदद से 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस को पहुंचने में एक घंटे लग गए।

बंशीपट्टी गांव निवासी महेन्द्र मिश्र गुरुवार रात 8.30 बजे उड़ैयाडीह बाजार से अपने घर जा रहे थे। वह जैसे ही सरयू देवी डिग्री कालेज के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोककर तमंचा सटा दिया और उनके पास मौजूद 17000 रुपये व मोबाइल छीन ली। महेंद्र ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। घटना के बाद वहां जुटे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना के कुछ देर पहले जमीने गांव के दो युवक विपिन व सुरेन्द्र से भी बदमाशों ने छिनैती का प्रयास किया था। गौरतलब है कि उड़ैयाडीह से पृथ्वीगंज जाने वाली सड़क शाम होते ही सूनसान हो जाती है। यहां पुलिस गश्त रात के समय नदारद रहती है।
विज्ञापन


जिससे वारदात करने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो जाते हैं। अभी हाल ही में पट्टी-रानीगंज मार्ग पर गड़ौरी गांव के समीप एक डाककर्मी से दिनदहाड़े लूट हुई। लालगंज के जितेन्द्र यादव के साथ लूट, पूरेधना जंगल के पास एटीएम से पैसा निकालकर घर जा रहे नंदईपुर गांव के युवक से भी बदमाशों ने छिनैती की थी। पुलिस का हाल यह है कि वह घटनाओं को गंभीरता से न लेकर दबाने के चक्कर में पड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed