फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot to bjp leader

नशीला पदार्थ खिलाकर भाजपा नेत्री को लूटा

Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
loot to bjp leader
लूट - फोटो : amar ujala
भाजपा दक्षिण दिल्ली की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उर्मिला पत्नी गौरीशंकर मिश्रा को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के तारनपुर निवासी उर्मिला पत्नी गौरीशंकर मिश्रा दक्षिण दिल्ली में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने लगभग एक साल पहले जेठवारा के नौबस्ता नरायणपुर गांव में जमीन खरीदी थी। काफी दिनों से जमीन पर कब्जे को लेकर विपक्षियों से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में है। रविवार को मुकदमे की तारीख के सिलसिले में वह पद्मावत एक्सप्रेस से प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बाइक सवार चार-पांच युवक उन्हें स्टेशन के बाहर मिले। उन्होंने कहा कि उनके वकील ने उन्हें एसपी आफिस बुलाया है। उनकी बात पर वह बाइक से उनके साथ एसपी आफिस के लिए निकलीं, लेकिन रास्ते में ही जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उनका कहना है कि शुकाल का पुरवा गांव के समीप उनके पैर में युवकों ने इंजेक्शन भी लगाया। जिससे वह पूरी तरह से बेहोश हो गईं।  इस दौरान उनके पास से जंजीर, दो अंगूठी व 4500 रुपये लेकर युवक फरार हो गए।  सड़क के किनारे अचेत महिला को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची सिटी चौकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर उनके परिचित व रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed