फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot of tractor

ईंट भठ्ठे से बदमाशों ने तीन ट्रैक्टर लूटे

Sun, 04 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 04 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
loot of tractor
लूट - फोटो : amar ujala
ईटभठ्ठे पर रात में सो रहे बदमाशों ने मुंशी व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की। उनकी पिटाई करने के बाद बदमाश ट्राली समेत तीन ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के पूरे भिक्षुकराम में रवींद्र मिश्रा व जगदीश नारायण तिवारी ने पार्टनरशिप में एक ईटभठ्ठा खोल रखा है। आरोप है शुक्रवार की रात करीब दो बजे बाइक सवार दर्जनभर बदमाश पहुंचे और यहां सो रहे मुंशी रामचंद्र पटेल व चौकीदार पिंटू पटेल को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद ईटभठ्ठे पर खड़े तीन ट्रैक्टर ट्राली सहित लूटकर लेकर भाग निकले। मुंशी के मुताबिक बदमाशों की आपसी बोलचाल से अनुमान है कि वे आसपास के ही रहने वाले हैं। महेशगंज के खंडवा निवासी जगदीश नारायण ने लालगंज कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


दोपहर तक तो मामला महेशगंज व लालगंज पुलिस के बीच उलझा रहा। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ईटभठ्ठे पर पहुंची। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मुंशी व चौकीदारके बयान परस्पर विरोधी मिल रहे हैं। आसपास के रहने वाले भी अनिभिज्ञता जता रहे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि चोरी गए दो ट्रैक्टर फाइनेंस पर लिए गए थे। लूट की घटना फर्जी प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed