{"_id":"5b75d16942c7921b12562f44","slug":"locked-in-bank-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में जड़ा ताला, कर्मचारियों को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में जड़ा ताला, कर्मचारियों को दौड़ाया
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशुनगंज। क्षेत्र के कंधईमधुपुर बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक में ठगी के शिकार खाताधारकों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। बैंक खुलने के पहले ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा और शाखा में तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब पौने दस बजे कर्मचारियों के पहुंचने पर अंदर घुसने का प्रयास किया, मगर ग्रामीणों के आक्रोश के आगे वह सफल नहीं हो पाए। शीर्ष अधिकारियों को जानकारी होने पर मौके पहुंचकर ठगी के शिकार ग्राहकों को रुपये दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया।
कंधई इलाके के कंधईमधुपुर बाजार में स्थित बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक में 106 खाताधारकों के खाते से 42,82,300 रुपये निकल गए हैं। इनमें अधिकांश ग्राहक ऐसे थे, जिन्होंने स्वीपर को रुपये जमा करने के लिए दिए। मगर वह खाते में नहीं जमा किया। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब स्वीपर दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचा, और ग्राहकों के बैंक पहुंचने पर पता चला कि खाते में रुपये ही नहीं हैं। गुरुवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक शाखा में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और रुपये दिलाने की मांग की।
खाताधारक साजिदाबानो, रेशमाबेगम, सकीलाबानो, प्रर्मिला, आसियाबेगम, उम्मुतनिशा, मरहजी वेगम, आशमीन, सुलेमा, हीरावती, राजमणि, जमुना, रामलखन, हरिशंकर, मुख्तार अहमद, रहमतुलनिशा, रामकरन, रुखशाना, मिथुन सरोज, राम सुन्दर, रमेश कुमार, सुनील यादव, मनीषा, राधा, अनिल कुमारी, राम प्रकाश, स्वामीनाथ, केतकी देवी, अनिल कुमार सहित सैकड़ों की मांग थी कि उनके रुपये वापस दिलाए जाएं। बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को जानकारी होते ही जेएस राय, डीएस पांडेय और आरती सिंह के नेतृत्व में टीम भेजकर जांच करने को कहा। जांच टीम ने खाताधारकों को आश्वासन दिया कि जांच के उपरांत ग्राहकों को रुपये प्रदान किए जाएंगे।दो बजे धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद बैंक खुला।