{"_id":"0d9e4a186e237d41aec9335b10baf22c","slug":"lit-up-with-boyfriend-husband-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर पति को जलाया, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ मिलकर पति को जलाया, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से मिलने का विरोध करने पर महिला ने शनिवार की रात अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बनारस के रहने वाले प्रदीप प्रजापति (40) गाजी चौराहे पर एक वकील के घर चौकीदारी करते हैं। प्रदीप ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का बलीपुर निवासी एक युवक से प्रेम संबंध है। शनिवार की रात वह ड्यूटी से छूटने के बाद घर पहुंचा तो युवक उसके घर पर मौजूद था।
उसने विरोध किया तो उसकी पत्नी से अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। प्रदीप का आरोप है कि शोर पर जब तक आसपास के लोग पहुंचते उक्त दोनाें ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। उसने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी पत्नी को महिला थाना लेकर चली गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। महिला का कहना है कि उसका पति शराबी है। वह शराब पीकर घर पहुंचा और खुद आग लगा लिया। मामले में शहर कोतवाल बलिराम मिश्र का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।