{"_id":"57cb14fb4f1c1bd53f2cb1c8","slug":"lineman-died-from-current-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
11 हजार वोल्ट की लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह इससे वह झुलसकर नीचे लगे ट्रांसफार्मर पर गिर गया। जब तक सप्लाई बंद कराई जाती, उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शव नीचे उतरवाया। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो शव विद्युत विभाग की गाड़ी से ही थाने ले जाया गया। हालांकि बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के दुलुआमई गांव में 11 हजार लाइन का जम्फर उड़ गया था। इसके लिए कुंडा उपकेंद्र में संविदाकर्मी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे खरम्मन साहब अतेरू गांव निवासी वीरेंद्र गौतम (23) पुत्र रामकृपाल उसे ठीक करने गया था। दुलुआमई में पोल पर ही ट्रांसफार्मर लगा था। उसके ऊपर से लाइन गई थी। उसने जम्फर ठीक करने के लिए जैसे ही हाथ लगाया उसे जोरदार करंट लगा। इससे वह नीचे लगे ट्रांसफार्मर पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांव के लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर जेई व एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के घटना स्थल पर न आने के कारण शव को विद्युत विभाग की गाड़ी से मानिकपुर थाने ले जाया गया। फिलहाल परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जेई अखिलेश गुप्ता का कहना है कि ऐसे मामलों में जूता और ग्लब्स जरूरी होता है लेकिन उसने दस्ताना नहीं पहना इसके चलते उसे करंट लगा। उसके परिवार के लोगों की मदद के लिए अधिकारियों को सूचित किया गया है। उनके आने के बाद ही इस पर निर्णय होगा।
उधर जेठवारा के उमरी बुजुर्ग गांव निवासी रामनरेश पटेल (47) पुत्र किशुन पटेल शाम को खेत में पानी लगाने के दौरान वहां गिरे एलटी लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिजनों ने उसका शव देखा तो उनमें चीख पुकार मच गई।