फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lekhpal suspended in pratapgarh

लेखपाल निलंबित, कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 28 Oct 2018 12:11 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sun, 28 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। डीएम शंभु कुमार ने सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन बांटने में लापरवाही बरतने पर संडवा चंद्रिका ग्राम पंचायत के लेखपाल को निलंबित और कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। गांव के 2700 घरों में कनेक्शन नहीं है। इसके बावजूद अभी तक मात्र 44 आवेदन प्राप्त किया गया है। वरासत नहीं होने और सरकारी जमीनों का लैंडबैंक नहीं बनाने पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम शंभु कुमार ने सदर क्षेत्र के संडवा चंद्रिका ग्राम पंचायत का भ्रमण करके सौभाग्य योजना की समीक्षा की। प्राथमिक विद्यालय हनुमान पांडेय का पुरवा में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनने वाले डीएम ने सौभाग्य योजनांतर्गत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन फार्म के जमा होने के संबंध में लेखपाल रामचंद्र पांडेय से जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि अब तक कुल 44 फार्म भरे गए हैं। 04 लोगों की वरासत न दर्ज करने पर डीएम भड़क गए और लेखपाल को निलंबित करने और कानूनगो दिनेश दूबे को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सत्यप्रकाश सिंह, तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार गड़वारा आकांक्षा मिश्रा को पर्यवेक्षणीय दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करने के आरोप में कठोर चेतावनी देते हुए नोटिस थमाया है।डीएम के निरीक्षण के दौरान मनरेगा मजदूरों के भुगतान में खेल होने पर बीडीओ से जांचकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। प्राथमिक विद्यालय हनुमान पांडेय का पुरवा में नामांकित 179 बच्चों में सिर्फ 35 बच्चे ही मौके पर मिले। डीएम ने प्रधानाध्यापक नीरज कुमार को कठोर चेतावनी दी है। बीडीओ शिव नारायण पटेल, विवेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed