फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   labour died drinking wine

अधिक शराब पीने से चली गई मजदूर की जान

Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
labour died drinking wine
red wine
 अधिक शराब का सेवन करने से मजदूर की जान चली गई। रात में परिजनों को वह बेहोशी की हालत में मिला। उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंची लेकिन परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगी निवासी पारसनाथ (50) मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर से तीन किमी दूर रायचंद्रपुर की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला। ग्रामीणों की माने तो रायचंद्रपुर में कच्ची शराब बनती है। उसने वहां जमकर शराब पी।
विज्ञापन


अधिक शराब पीने से उसकी तबियत बिगड़ने लगी। वहां नशे में धुत लोग उसे अस्पताल ले जाना बेहतर नहीं समझे। इस बीच किसी ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे लेकर करीब के निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले आए। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी एसओ ने बताया कि पारसनाथ पहले अधिक शराब पीता था। बीच में उसने छोड़ दिया। कल उसने शराब पी ली। पहले से बीमार होने के कारण पारसनाथ की तबियत और खराब हो गई। इलाज समय पर न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed