{"_id":"5b16d3824f1c1bfd6e8b6495","slug":"kidnapped-teenager-sleeping-outside-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रही किशोरी की अगवा करके हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रही किशोरी की अगवा करके हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज इलाके में सोमवार रात घर के बाहर सो रही किशोरी को कुछ लोग उठा ले गए। हत्या करने के बाद उसकी लाश शारदा सहायक नहर में फेंक दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के गले पर चोट के निशान मिले। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। किशोरी का भाई कुछ दिनों पहले हादसे में घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए इलाहाबाद ले जाया गया था। घर पर किशोरी के अलावा उसके छोटे भाई-बहन थे। सोमवार रात में कुछ लोग चारपाई पर सो रही किशोरी को उठा ले गए। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार की सुबह दूसरे बच्चे सोकर उठे तो उसे गायब देख परेशान हो गए।
आसपास के लोग भी उसकी तलाश करने लगे। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी घर लौट आए। सुबह करीब 10.30 बजे शेखूपुर गांव से गुजरी शारदा सहायक नहर में किशोरी की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उसके गले पर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा था। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। एसओ रानीगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किशोरी की मौत का राज का पता चलेगा। दुष्कर्म के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।