फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kataramedniganj blast , two women injured

कटरामेदनीगंज में धमाका, दो महिलाएं झुलसीं

Thu, 23 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज कस्बे में बुधवार रात करीब आठ बजे पटाखा बनाने के दौरान जोरदार धमाका हो गया। इससे दो महिलाएं झुलस गईं। परिजन कहीं गोपनीय स्थान पर उनका इलाज करा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला निवासी अरुण कुमार कटरामेदनीगंज कस्बे में राजाराम जायसवाल के घर किराए पर कमरा लेकर रहता है। वह शहर के किसी दुकान पर काम करता है। घर पर उसकी पत्नी व सरहज पटाखा बनाती है। बुधवार की देर शाम पटाखा बनाते समय ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन



 इससे अरुण की पत्नी व सरहज झुलस गईं। धमाका होने की आवाज से कस्बे में हड़कंप मच गया। पास-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना अरुण को दी। पुलिस के डर से अरुण अपनी पत्नी व सरहज को लेकर किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहा है। बताया जाता है कि कटरामेदनीगंज में पटाखा बनाने का कारोबार जोरों पर होता है। इसकी जानकारी पुलिस को है, लेकिन उसने चुप्पी साध रखी है। एक-दो लोगों ने पटाखा बनाने का लाइसेंस ले रखा है। बाकी अवैध रूप से बनाते है। अरुण की पत्नी व सरहज भी अवैध रूप से पटाखा बनाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरामेदनीगंज में कई बार पटाखा बनाते समय ब्लास्ट हो चुका है। चार लोगों की जान भी जा चुकी है ओर कई लोग घायल भी हुए है। इन सब के बाद भी इलाकाई पुलिस इस अवैध कारोबार पर रोकधाम लगाने में नकामयाब है। पटाखा बनाने वाले लोग पुलिस से मिल कर पटाखा बनाने व बेचने का काम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed