फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kanda murder FIR against six

कंधई हत्याकांड में छह के खिलाफ एफआईआर

Sat, 29 Nov 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Nov 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kanda murder FIR against six
किसुनगंज। कंधई थाना क्षेत्र के चकमुबारकपुर गांव निवासी रामसजीवन (50) की हत्या में भाई की तहरीर पर पड़ोसी चमेला देवी सहित छह लागों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला अस्पताल में भर्ती तीन आरोपियों सहित सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रामसजीवन का पोस्टमार्टम गुरुवार को ही हो गया था। शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



रामसजीवन के घर वालों से चमेला देवी का जमीन को लेकर विवाद था। गुरुवार को चमेला के घर के लोग पट्टे पर मिली 9 धूर (आधा विस्वा से कुछ अधिक) जमीन पर कब्जा करने लगे तो रामसजीवन के घर वालों ने विरोध किया। इस पर चमेला के पक्ष के लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य लोगों को कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। देर रात मृतक के भाई रामदुलार से शिवकुमार, अशोक कुमार, चमेला देवी, विदेशी, मनोरमा और ऊषा को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट में घायल आरोपियाें शिवकुमार, अशोक और चमेला को अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी हिरासत में ले लिया जबकि विदेशी, मनोरमा और ऊषा को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार तक दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि तीन आरोपी अस्पताल में हैं और तीन पकड़ लिए गए हैं। उन्हें शनिवार को जेल भेजा जाएगा। उधर शुक्रवार को मृतक के अंतिम संस्कार के लिए उसके घर रिश्तेदाराें और आसपास के लोगाें की भारी भीड़ जमा हो गई। इस पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। परिवार के एक सदस्य की प्रतीक्षा के कारण शव का अंतिम संस्कार काफी देर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कंधई थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी लोनिविकर्मी के पुत्र दिनेश पांडेय (35) की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के घर कुछ लोगों ने धावा बोल लिया। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद एसआई नंदलाल यादव मौके पर पहुंचे तो हिरासत में लिए गए व्यक्ति के घर की महिलाएं मृतक के परिजनों पर हमले का आरोप लगाने लगीं। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने हमले या किसी विवाद से इनकार किया। एसआई नंदलाल ने बताया कि हमले की गलत सूचना दी गई थी। उनके घर के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed