{"_id":"1a164803f12c2e28ab2b70fc775c6c9b","slug":"jeep-driver-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप चालक को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप चालक को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अधारगंज के करीब जीप चालक भोलानाथ गौड़ (56) को अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। घटना गुरुवार शाम की है।
नगर कोतवाली के कादीपुर निवासी भोलानाथ अपनी खुद की कमांडर जीप चलाता है। गुरुवार की शाम वह जेल रोड चौराहे से सवारी लेकर जामताली गया था। वहां सवारियां उतारने के बाद वह अपनी जीप लेकर घर के लिए चल पड़ा। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अधारगंज गांव के करीब सुनसान स्थान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले बाइक पर पीछे बैठा युवक पिस्टल से फायर करने लगा। हमलावरों से बचने की भोला ने कोशिश की लेकिन एक गोली उसके गले में जा घुसी।
तब तक फायर की आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर बाइक से शहर की ओर भाग निकले। ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल भोला को अस्पताल भेजने की तैयारी करने लगे। इस बीच पहुंची समाजवादी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने घायल जीप चालक का बयान दर्ज किया। रानीगंज एसओ बालकृष्ण ने बताया कि जीप चालक को गोली मारने की खबर मिली है। वह मामले की छानबीन कर रहे हैं। वैसे चालक के परिजन भैरोपुर के कुछ लोगों से अपनी रंजिश बता रहे हैं।