फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hassan Mullah's assassination of the Chief Captain!

हसन मुल्ला ने की प्रधान बंदीरक्षक की हत्या!

Mon, 31 Dec 2018 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hassan Mullah's assassination of the Chief Captain!
crime amar ujala
 प्रधान बंदीरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले शूटर को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि भुलियापुर के बदमाश हसन मुल्ला ने ही प्रधान बंदीरक्षक की हत्या की। बाइक चलाने वाले की पहचान पुलिस नहीं कर सकी है। उसकी तलाश में एसटीएफ और कोतवाली पुलिस लगी हुई है। फरार बदमाशों के परिजनों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की वजह खंगालने व साजिश करने वालों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

जिला कारागार में तैनात प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई थी। घटना की हकीकत खंगालने में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। एसपी एस आनंद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश समशुल ने बताया कि 27 दिसंबर को प्रधान बंदीरक्षक की हत्या के कुछ देर बाद हसन मुल्ला उर्फ हसन उल्ला एक लड़के साथ बाइक लेकर पटखौली अचलपुर पहुंचा था। बाइक चला रहे युवक ने गले में रूमाल लटकाया था। मिलने पर हसन ने बताया कि एक बड़ा काम करके आ रहा हूं।
विज्ञापन

बाहर भागना है। वीडियो फुटेज में भी पीछे बैठने वाला युवक हसनमुल्ला उर्फ हसनउल्ला का ही लग रहा है। साथी भी उसी की तस्वीर मान रहे हैं। शूटर हसनमुल्ला को चिह्नित करने वाली पुलिस उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। फरार चल रहे बदमाशों के परिजनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी बंदियों के साथ गालीगलौज करते थे। कई मामलों को लेकर उनसे साथियों से भी नहीं पटती थी। जिसके चलते उनकी हत्या कराई जा सकती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिह्नित शूटर के मिलते ही घटना की साजिश करने वाले भी सामने आ जाएंगे। कंधई के बिबियाकरनपुर निवासी कंप्यूटर कोचिंग संचालक अतुल शुक्ला की हत्या में भी हसनमुल्ला का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद समशुल से मांगने पहुंचे थे रुपये
प्रधान बंदीरक्षक की हत्या में चिह्नित हसन मुल्ला करीब एक घंटे बाद पटखौली अचलपुर मैदान में पहुंचा। वहां क्रिकेट खेल रहे समशुल को बुलाया। उससे गैस एजेंसी के सेल्समैन से लूटे गए रुपये की मांग की। सेल्समैन से लूटी गई रकम चार बदमाशों के बीच बांटी गई थी। सभी के हिस्से में 6 हजार से अधिक रुपये आए थे। समशुल ने कुछ रुपये भी हसनमुल्ला को दिया था।

दो असलहा रखता है हसनमुल्ला, नहीं चूकता कोई मौका
आजाद नगर निवासी हसनमुल्ला पुत्र रईस अभी तक पुलिस के टारगेट से दूर था। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह दो असलहा हमेशा अपने साथ रखता है। पहले तो वह 32 बोर से फायर करता है। दूसरे हाथ में नाइन एमएम की पिस्टल रहता है। यदि कोई सामने आता है तो दोनों हाथों से फायरिंग करने लगता है। वह हमेशा चौकन्ना रहता है। उसे अपने कुछ साथियों पर ही भरोसा रहता है।

गैरजनपद जेल में निरुद्ध बदमाश पर साजिश की आशंका
गैरजनपद की जेल में निरुद्ध बदमाश पर प्रधान बंदीरक्षक की हत्या कराने की साजिश रचने की आशंका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गैरजनपद में निरुद्ध बदमाश ने ही प्रधानबंदीरक्षक की हत्या की साजिश रची है। उसके इशारे पर प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की हत्या की गई है। पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से छानबीन कर रही है।

हसन मुल्ला ने ही की थी सपा नेता के भाई आशीष पाल की हत्या
सपा नेता मनीष पाल के भाई आशीष पाल की भी गोली मारकर हत्या हसन मुल्ला ने ही की थी। आशीष को केवल इस बात पर मौत के घाट उतारा गया क्योंकि उसने शातिर बदमाश यासिर की हत्या के बाद मिठाई बांटी थी।  

नगर कोतवाली के सिनेमा रोड पर सैलून की दुकान पर 5 फरवरी 2018 को टक्करगंज निवासी सपा नेता मनीष पाल के भाई आशीष उर्फ जान पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा करने के लिए जिले की पुलिस के अलावा एसटीएफ भी लगाई गई थी। कई माह बाद भी हत्या की गुत्थी सुलझाई नहीं जा सकी। नगर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने छानबीन के बाद घटना का खुलासा करते हुए हसन मुल्ला व अशरफ निवासी गजराही थाना अंतू को आरोपी बनाया है। घटना में चार बदमाश दो बाइक से थे। दो बदमाशों को चिन्हित करने के बाद दो अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। कोतवाल का दावा है कि भुलियापुर के रहने वाले शातिर बदमाश यासिर की हत्या के बाद आशीष पाल ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed