फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girls fight in Home Improvement , sabotage

बालिका सुधार गृह में मारपीट, तोड़फोड़

Mon, 22 Dec 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girls fight in Home Improvement , sabotage
शहर के विक्रम चौराहे पर स्थित बालिका सुधार गृह में आगरा से लाई गईं लड़कियों ने जमकर हंगामा काटा। मारपीट के साथ ही खान-पान के सामान भी तोड़ डाले। संस्था के लोगों को भी रोक लिया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल महिला पुलिस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


बालिका सुधार गृह में पहले से ही दर्जन भर से अधिक किशोरियां रहती हैं। आगरा से रविवार को करीब दस लड़कियों को सुधार गृह लाया गया। यहां लाई गई लड़कियों ने सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे सुधार गृह में हंगामा शुरू कर दिया। वे दूसरी लड़कियों को पीटने के साथ ही खाने-पीने का सामान बाहर फेंकने लगीं। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो वे कमरे में रखे सामानों को तोड़ने लगीं। उनकी हरकतों को देख दूसरी  लड़कियां सहम गईं।
विज्ञापन


इस बीच उन लड़कियों को रोकने के लिए संस्था के जिम्मेदार पहुंचे तो उन्हें लड़कियों ने कमरे में ही रोक लिया। वे जिद करने लगीं कि उन लोगों को वहां से जाने दें। हंगामा करने वाली लड़कियों की हरकत को देखते हुए संस्था के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। हंगामे की खबर मिलने पर शहर कोतवाल बलिराम मिश्र महिला एसओ दुर्गावती को साथ लेकर पहुंचे। हंगामा कर रही लड़कियों को बड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि लड़कियों के चंगुल में फंसे संस्था के लोगों को बाहर निकाला गया। लड़कियों ने दूसरी लड़कियों के साथ मारपीट और कमरे में तोड़फोड़ की थी। उनके उग्र तेवर के चलते बाल सुधार गृह पर महिला सिपाहियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed