फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   girl killed in pratapgarh

चौकीदार की बहन का गला रेता

Fri, 12 Jun 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
girl killed in pratapgarh
इब्राहिमपुर गांव निवासी एक चौकीदार की बहन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर खेत में फेंका मिला। घटनास्थल सुजानगंज थाना क्षेत्र में होने के कारण शव को जौनपुर पुलिस ले गई। हालांकि सूचना पर एसपी, सीओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। युवती की शनिवार को सगाई होनी थी।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी नन्हेंलाल इलाहाबाद में जलनिगम में तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा विजय चौकीदार है, जबकि छोटा बेटा संजय अपना काम करता है। इकलौती बेटी पूजा (19) घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। बताते हैं कि बीते गुरुवार की रात आठ बजे पूजा के मोबाइल पर एक फोन आया। इसके बाद वह कहीं चली गई। परिजनों ने समझा कि वह गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई है। जब देर रात तक भी वह नहीं लौटी तो घर के लोग परेशान हो गए। उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। मध्य रात्रि में चौकीदार भाई विजय एक बार पृथ्वीगंज चौकी भी आया, लेकिन फिर लौट गया। भोर में पूजा का शव घर से दो सौ मीटर दूर विजय नारायण मिश्र के खेत में फेंका मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन


वहां लोगों का मजमा लग गया। इस बीच सूचना पाकर एसपी प्रतापगढ़ बलिकरन सिंह यादव, एएसएपी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ पट्टी सुकरम पाल तोमर, पट्टी के प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल सुजानगंज होने के कारण जौनपुर की भी पुलिस मौके पर आ गई। परिजन शव को पीएम के लिए उठने नहीं दे रहे थे और न ही तहरीर दे रहे थे। बाद में एसपी के समझाने पर उन्होंने मोबाइल पर फोन आने के बाद किशोरी के गायब होने की बात बताते हुए तहरीर दी। तब जाकर शव को पीएम के लिए भेजा गया। कई घंटे तक जांच के बाद पुलिस लौट गई। इधर, सुजानगंज थानाध्यक्ष केके मिश्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed