{"_id":"5a8f01554f1c1b5e028b6c6e","slug":"garware-market-closed-for-protesting-the-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मारने के विरोध में बंद रहा गड़वारा बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को गोली मारने के विरोध में बंद रहा गड़वारा बाजार
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना व्यापारी को गोली मारने के विरोध में गुरुवार को गड़वारा बाजार बंद रहा। व्यापारी नेताओं ने बैठक कर पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने व्यापारियों को बताया कि हमले के एक संदिग्ध को उठाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। जिसके बाद व्यापारी माने और दोपहर बाद दुकानें खोलीं। घायल व्यापारी के नौकर की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों की मानें तो गोली लगने से घायल व्यापारी खतरे से बाहर है।
अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार निवासी लालजी ऊमरवैश्य किराने की दुकान खोल रखी है। बुधवार की रात लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर उसे गोली मार दी। गोली लगने से लालजी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए इलाहाबाद ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बवाल की आशंका से बाजार में पुलिस तैनात रही। गुरुवार को व्यापारी को गोली मारने से आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। बवाल की आशंका में अंतू पुलिस अलर्ट रही।
लगभग 10 बजे सीओ सिटी रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी कर रहे व्यापारियों को सीओ सिटी ने समझाकर शांत कराया। व्यापारियों को बताया कि हमले के एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसके बाद आपस में व्यापारियों ने बातचीत कर दुकानें खोलने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने सीओ सिटी के सामने मांग रखी है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाए। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो।
विज्ञापन
यदि ऐसा नहीं होता तो वे लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर अशर्फीलाल ऊमरवैश्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, आशीष, राजाराम, राजन, मक्खनलाल, बैजनाथ, राजकुमार, राजेश पांडेय, रमाशंकर, गोपाल, रामनरेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सीओ सिटी रमेशचंद्र ने बताया कि व्यापारी के ऊपर हमले की गहनता से छानबीन की जा रही है। रंजिश, रंगदारी के अलावा अन्य बिंदुओं को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
रात भर हमलावरों की तलाश में पुलिस देती रही दबिश
व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में सीओ सिटी रमेशचंद्र की अगुवाई में अंतू पुलिस रात भर दबिश देती रही। बाजार के लोगों से रात मेें जानकारी लेने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में निकल पड़ी। पुलिस ने गड़वारा बाजार के आसपास वाले क्षेत्रों में दबिश दी। एक संदिग्ध आरोपी पुलिस के हाथ लगा। उससे पूछताछ की जा रही है।
हर मामलों में लीपापोती करने पर उतारू रहती है चौकी की पुलिस
गड़वारा बाजार के लोगों का आरोप है कि चौकी की पुलिस हर मामलों में लीपापोती का प्रयास करती है। शिकायती पत्रों को लेकर पहले तो पुलिस का रूख सख्त होता है लेकिन मौके पर जाकर बातचीत के बाद पुलिस का तेवर नरम हो जाता है। हर छोटी बड़ी घटनाओं को लेकर पुलिस लीपापोती करती है। जिसके कारण पीड़ितों को समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि पीड़ित लोगों के प्रतिष्ठान भी पुलिस बंदा करा देती है।