फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fraud in yuth

अर्द्धसैनिक बल में भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी

Sun, 26 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
fraud in yuth
FRAUD SHIMLA
कोतवाली पट्टी के पहाड़ामुरार पट्टी गांव के युवक से इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस में भर्ती के नाम पर छाछठ हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। उसने शक होने पर जब इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस के इलाहाबाद कार्यालय में जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उसका नियुक्ति पत्र फर्जी था। इलाके में कई लोगों को इस तरह के पत्र जारी कर ठगी की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पहड़ामुरार पट्टी गांव निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा ने विज्ञापन देेख कर आवेदन किया था। इस आवेदन के बाद उसे सीधे नियुक्ति पत्र आ गया। इस नियुक्ति पत्र पर उसे बीस हजार तीन सौ रुपये जमा करने को कहा गया। फिर उससे ट्रेनिंग के दौरान आने के लिए 26 हजार और फिर उसे कहीं अन्य प्रांत में भेजने के नाम पर बीस हजार और खाते में मंगा लिए गए। लगातार पैसे की मांग करने से अजय को शक हो गया तो वह सीधे इलाहाबाद स्थित इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस के कार्यालय पहुंच गया और नियुक्ति पत्र देकर जानकारी चाही।
विज्ञापन


उसे बताया गया कि किसी प्रकार की वैकेंसी नहीं है और यह सब फर्जी है। जिस पर वह निराश होकर लौट आया। इसी तरह के नियुक्ति पत्र सूरज सरोज निवासी बहुता, रामकेवल यादव निवासी वनपुरवा समेत तमाम लोगों को भेजा जा चुका है। युवाओं में फैली बेरोजगारी का ठग फायदा उठाकर लोगों को आसानी से ठग रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed