फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing near the intersection greasy sensation

तेलिया चौराहे के करीब फायरिंग, सनसनी

Mon, 05 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के तेलिया चौराहे के करीब सोमवार की रात फायरिंग से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बवालियों की तलाश करने लगी। दो गुटों में दो दिनों से तनातनी के चलते मोहल्ले के लोग अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


तेलिया चौराहे के करीब शनिवार की सुबह एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की खबर पर इलाकाई पुलिस पहुंची और छानबीन कर हमलावरों की तलाश करने लगे लेकिन वे मिले नहीं। सोमवार की रात पौने आठ बजे तेलिया चौराहे के करीब गली में बाइक सवार लोग रुके।
विज्ञापन


 वे टेरर बनाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगे। यह देख मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस पहुंची लेकिन उसके पहले ही हमलावर फरार हो गए थे। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि दो गुटों के बीच मोबाइल पर फोन करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। उनकी तलाश में सिपाहियों को लगाया गया है। फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed