{"_id":"b722dfd9239ab52f8ff56e5850db154e","slug":"firing-in-shukhpalnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखपालनगर पीएचसी में तांडव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुखपालनगर पीएचसी में तांडव, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के सुखपालनगर स्थित पीएचसी में असलहाधारी युवकों ने जमकर तांडव मचाया। बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों के दौड़ने पर वे फायरिंग करते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस कारतूस कब्जे में लेने के बाद आरोपियों की तलाश करने में जुट गई। पिटाई से मरणासन्न चालक को परिजन जिला असपताल लाए।
जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आनादेव निवासी प्रदीप कुमार सिंह 35 सीएचसी सुखपालनगर पर स्वास्थ्य सेवा में लगी बोलेरो का चालक है। मंगलवार की सुबह भी वह अपनी ड्यूटी पर समय से पहुंचा। दोपहर में वह पीएचसी के भीतर बैठा हुआ था। तभी तीन बाइक से सात लोग पहुंचे। बाइक रोड पर खड़ी करने के बाद वे सीधे अस्पताल में घुस गए और प्रदीप को पीटने लगे। वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करने के लिए दौड़े तो हमलावरों ने असलहा तान दिया। इससे लोग भयभीत होकर पीछे हट गए। हमलावरों ने लात घूंसों के साथ ही डंडे से भी चालक को जमकर पीटा।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग साहस कर हमलावरों को दौड़ाया तो वे फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस दौरान कारतूस व खोखा भी गिर गया। सूचना पर सिटी पुलिस चौकी के साथ ही मोहनगंज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद कारतूस अपने कब्जे में ले लिया। हमलावरों की तलाश में भी पुलिस टीमें निकली लेकिन वे नहीं मिले। प्रदीप ने बताया कि अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भइया गांव के लोगों से उसकी किसी बात को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। उसी रंजिश में उन लोगों ने हमला किया है। इसमें से पांच लोगों को वह पहचानता है। कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। देर शाम तक घायल की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।