फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in pratapgarh

सांईदाता आश्रम के भंडारी को मारी गोली, रेफर

Mon, 05 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
firing in pratapgarh
नगर कोतवाली के चिलबिला जंगल स्थित सांईदाता आश्रम में लूूटपाट करने गए बदमाशों ने विरोध करने पर भंडारी को गोली मार दी। महिलाओं के जेवरात, नकदी और मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


सांईदाता आश्रम में रविवार की रात आधा दर्जन की संख्या में बदमाश पहुंचे। आश्रम मेें दूरदराज से भक्त आए थे। इस बीच बदमाशों ने अनारा देवी निवासी खानापट्टी लालगंज, यशोदा देवी से लूटपाट करने लगे। महिलाओं ने शोर मचाया तो आश्रम में भंडारी का काम करने वाले राजेश कुमार वर्मा निवासी महिमा का पुरवा लालगंज जाग गया। वह बदमाशों का विरोध करने लगा तो उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आश्रम में मौजूद भक्त दौड़ पड़े। इस पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। रात में जानकारी मिलने पर चिलबिला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश के बाद घायल राजेश को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में सांई भक्त राजेश कुमार शर्मा पुत्र राम आसरे शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए महिलाओं के जेवरात लूटने और आश्रम के लोगों की जान को खतरा बताया है। इस बाबत कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि बदमाशों ने महिलाओं के साथ कोई लूटपाट नहीं की। घायल भंडारी का मोबाइल और कुछ रुपए ले गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


चिलबिला स्थित सांईदाता आश्रम में यह कोई पहली घटना नहीं है। कई साल से बदमाश वहां  रात के अंधेरे और दिन के उजाले में तांडव मचा रहे हैं। 24 नवंबर को भी आश्रम में चोरी करने घुसे बदमाशों ने फायरिंग कर लोगों को दहशत में डाल दिया था। आश्रम के दाता के आवास से कीमती सामान चोरी हो चुका है। शिकायतों के बाद भी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चिलबिला स्थित सांई आश्रम में कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। वन विभाग के लोगों और आश्रम के सेवकों से कई बार तकरार भी हुई है।  लूटपाट और मारपीट के मामले में तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट पुलिस दर्ज कर लेती है लेकिन समय बीतने के साथ ही बदमाशों की खोजबीन करना भूल जाती है। इससे मनबढ़ बदमाश रुक-रुक कर आश्रम में तांडव मचाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed