{"_id":"596e59014f1c1bae178b4903","slug":"fire-on-grain-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से व्यापारी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के इरादे से व्यापारी को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से दुकान समेटकर घर जा रहे मोपेड सवार किराना व्यापारी पर बदमाशाें ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लूट के इरादे से बदमाश व्यापारी को रोक रहे थे। मोपेड नहीं रोकने पर उसे गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन बदमाशाें का कुछ पता नहीं चल सका। व्यापारी की हालत नाजुक देख परिजनाें ने उसे इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज कटरा निवासी अनिल कुमार केसरवानी (28) पुत्र छेदीलाल केसरवानी किराना व्यापारी है। सोमवार को वह पुरवारा बाजार में दुकान लगाने गया था। शाम को दुकान हटाने के बाद मोपेड से घर लौट रहा था। रास्ते में कटरा के समीप खाद की गोदाम के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशाें ने तमंचा दिखाकर उसे रुकने की कोशिश की। व्यापारी ने मोपेड नहीं रोकी तो बदमाशाें ने फायर झोंक दिया। गोली उसके कान के पास लगी और वह घायल होकर रोड पर गिर गया। लोगों को आते देख बदमाश भाग निकले। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन भी पहुंच गए। घायल व्यापारी को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर इलाहाबाद की एक निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। घटना को लेकर पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नही दी गई है। पुलिस का कहना है शिकायत मिलने पर बदमाशाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।