{"_id":"5c081f9dbdec2241921703e0","slug":"fire-in-the-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी बस में लगी आग, मचा हडक़ंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों से भरी बस में लगी आग, मचा हडक़ंप
pratapgarh
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखहा। कधंई थाना क्षेत्र के विजहरा गांव के पास बच्चों को स्कूल से घर छोडने जा रही बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे हडक़ंप मच गया। बस में सवार बच्चे चिल्लाने लगे। चालक ने बस रोकने के बाद तुरंत बच्चों को बाहर निकाला। शोर पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से अफरातफरी मची रही। बच्चों को दूसरी बस से घर भेजा गया।
रखहा बाजार स्थित नावेल पब्लिक स्कूल में बुधवार अपराह्न तीन बजे छुट्टी हुई। इसके बाद स्कूल की बस बच्चों को उनके घर छोडने जा रही थी। बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। चालक राजकुमार बस लेकर निकला था। विहरा गांव के पास शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। बस में अचानक सामने की तरफ से धुआं निकलने लगा। यह देख बच्चे शोर मचाने लगे। चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस रोककर बच्चों को बाहर निकाला।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पास स्थित सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के चलते अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर कालेज प्रबधंक के साथ अभिभावक भी भागकर मौके पर पहुंचे। हालांकि हादसे में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में दूसरी बस से बच्चों को उनके घर भेजा गया।